फरीदाबाद, 24 जुलाईः हरियाणा पात्रता परीक्षा आज से हरियाणा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें जिले के सैकेंड़ों परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसे लिए जिले में भी कई सैंटर बनाए गए हैं। जहां एक ओर हरियाणा बोर्ड भिवानी द्वारा शुक्रवार से लगातार तीन दिन तक हरियाणा पात्रता परीक्षाएं आयोजित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पिछले वर्ष हरियाणा पात्रता परीक्षा पास कर चुके परीक्षार्थियों में रोष व्याप्त है। हरियाणा पात्रता परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थियों का आरोप है कि सरकार की गलत नीतियों के चलते उनका शोषण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष उनकी परीक्षा ली गई थी और अभी तक उनकी कहीं भर्ती नहीं की और बोर्ड द्वारा दूसरे परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जा रही हैं।
जनवरी वर्ष 08 में हुई परीक्षाओं के तहत हजारों परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें से काफी संख्या में परीक्षार्थी पास भी हो गए। पूरे हरियाणा में जनवरी वर्ष 08 में हुई हरियाणा पात्रता परीक्षा में हजारों परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। लैक्चरार की पोस्ट के लिए हिन्दी में जनरल के 2310 परीक्षार्थी, एससी के 593 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 505 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 517 परीक्षार्थी, अंगे्रजी में जनरल के 853 परीक्षार्थी, एससी के 70 परीक्षार्थी, बीसी(ए)135 परीक्षार्थी, बीसी(बी)के 131 परीक्षार्थी, कामर्स में जनरल के 728 परीक्षार्थी, एससी के 60 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 99 परीक्षार्थी, बीसी(बी)
के 62 परीक्षार्थी, होमसाइरंस में जनरल के 13 परीक्षार्थी, एससी के 1 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 1 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 2 परीक्षार्थी, बॉयलौजी में जनरल के 221 परीक्षार्थी, एससी के 46 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 38 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 47 परीक्षार्थी, संस्कृत में जनरल के 741 परीक्षार्थी, एससी के 106 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 136 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 111 परीक्षार्थी, पंजाबी में जनरल के 65 परीक्षार्थी, एससी के 16 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 30 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 6 परीक्षार्थी, भूगोल में जनरल के 22 परीक्षार्थी, एससी के 1 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 2 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 3 परीक्षार्थी,गणित में जनरल के 39 परीक्षार्थी, एससी के 1 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 0 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 1 परीक्षार्थी, कैमेस्ट्री में जनरल के 282 परीक्षार्थी, एससी के 16 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 38 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 46 परीक्षार्थी, राजनैतिक शास्त्र में जनरल के 438 परीक्षार्थी, एससी के 132 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 65 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 112 परीक्षार्थी, इतिहास में जनरल के 109 परीक्षार्थी, एससी के 36 परीक्षार्थी, बीसी(ए) 15 परीक्षार्थी, बीसी(बी) के 23 परीक्षार्थी तथा अर्थशास्त्र में कुल 5 परीक्षार्थी पास हुए। परीक्षार्थियों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लैक्चार की भर्ती जुलाई में की जानी थी परन्तु दुबारा परीक्षाएं लेने की वजह से उन्होंने भर्ती की तिथि को आगे बढ़ा दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह परीक्षा मात्र सुविधा शुल्क लेने की परीक्षा बनकर रह गई हैं। हसला के पूर्व प्रधान सुशील कण्वा ने बताया कि सरकार को चाहिए कि जो पहले एसटीईटी की परीक्षा पास कर चुके हैं उन्हें लैक्चरारों के रिक्त स्थानों पर भरें और यदि फिर भी लैक्चरारों के रिक्त स्थान रहते हैं तो पात्रता की परीक्षा ली जानी चाहिए।
No comments:
Post a Comment